Friday, January 23, 2026

 बारह महीने की पूर्णिमा 

१ फल पूनम 

भगवान के मंदिर में फल चढ़ाये और दर्शन कर उपवास रखे इसके बाद पूरी होने पर मंदिर में सब तरह के फल चढाने चाहिए 

२ दिया पूनम 

भगवान के मंदिर में दिया  जलाकर पूर्णिमा का उपवास रखे और बाद में चाँदी का दिया बनाकर मंदिर में रखे 

 ३ चुंदड़ी पूनम 

हर पूनम को मंदिर में किसी ब्राह्मण को साड़ी देकर उपवास रखे 

४ चूड़ा पूनम 

इसमें हर पूनम को चूड़ा देकर उपवास करे और पूरा होने पर पांच या सात चूड़ा बहन बेटी को पीनावे  

५ तारा पूनम 

शाम को तारा देखकर उपवास करे और पूरा होने पर चाँदी का तारा बनाकर मंदिर में चढ़ाये     

६ गौ पूनम 

पूनम के दिन गाय के दर्शन करके उपवास रखना चाहिए पूनम होने के बाद गाय को दान करना चाहिये

 ७ सातिया पूनम हर पूनम को मंदिर में सातिया मांडना चाहिये और उपवास करना चाहीये   

 ८ पांच धान पच्चीस पूनम 

इस व्रत में ढाई साल लगते है पांच पांच पूनम पर अलग अलग धान खावे  और दान करना चाहिये  


No comments:

Post a Comment