बारह महीने की पूर्णिमा
१ फल पूनम
भगवान के मंदिर में फल चढ़ाये और दर्शन कर उपवास रखे इसके बाद पूरी होने पर मंदिर में सब तरह के फल चढाने चाहिए
२ दिया पूनम
भगवान के मंदिर में दिया जलाकर पूर्णिमा का उपवास रखे और बाद में चाँदी का दिया बनाकर मंदिर में रखे
३ चुंदड़ी पूनम
हर पूनम को मंदिर में किसी ब्राह्मण को साड़ी देकर उपवास रखे
४ चूड़ा पूनम
इसमें हर पूनम को चूड़ा देकर उपवास करे और पूरा होने पर पांच या सात चूड़ा बहन बेटी को पीनावे
५ तारा पूनम
शाम को तारा देखकर उपवास करे और पूरा होने पर चाँदी का तारा बनाकर मंदिर में चढ़ाये
६ गौ पूनम
पूनम के दिन गाय के दर्शन करके उपवास रखना चाहिए पूनम होने के बाद गाय को दान करना चाहिये
७ सातिया पूनम हर पूनम को मंदिर में सातिया मांडना चाहिये और उपवास करना चाहीये
८ पांच धान पच्चीस पूनम
इस व्रत में ढाई साल लगते है पांच पांच पूनम पर अलग अलग धान खावे और दान करना चाहिये